यूपी में कोरोना का कहर जारी। मंगलवार को कन्नौज जिले में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मटेहना गांव ब्लॉक तालग्राम निवासी है।
जिले में अब तक 103 केस मिल चुके हैं। जिनमें 63 एक्टिव केस हैं। 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।