1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव में ट्रक ने बाइक सवार ठेकेदार को रौंदा

उन्नाव में ट्रक ने बाइक सवार ठेकेदार को रौंदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उन्नाव में ट्रक ने बाइक सवार ठेकेदार को रौंदा

अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव स्थित जीजीआईसी के सामने गुरुवार शाम लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार ठेकेदार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके मामा की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

अजगैन के पाली गांव निवासी सूरज सिंह शाम जीआरओ पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। इसी बीच चमरौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सूरज को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे नवाबगंज सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सूरज के भाई दीपक सिंह के मुताबिक सूरज ठेकेदारी करता था। अविवाहित जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां शशि देवी और बहन प्रियंका रो-रोकर बेहाल थी। मामा अवधेश सिंह ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...