कोरोना का ग्राफ जिले में तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सदर कोतवाली प्रभारी व तीन बैंक कर्मी समेत 25 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया। संक्रमितों में 11 लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच में सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा, बांगरमऊ, अचलगंज और शुक्लागंज में एक-एक बैंक कर्मी को संक्रमित पाया गया। इसके अलावा मियागंज में एक, सफीपुर में एक, बांगरमऊ में दो, फतेहपुर चौरासी में एक, शुक्लागंज में आठ और शहर में 12 लोग संक्रमित मिले। मियागंज अस्पताल में 86 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक युवक पॉजिटिव मिला। अचलगंज में एक वृद्ध व यूनियन बैंक के कर्मी को कोरोना से संक्रमित पाया गया।
इसके अलावा शुक्रवार को 68 व्यक्ति स्वस्थ हुए। इसमें औरास में दो, बिछिया में आठ और होम आइसोलेशन में 58 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 1702 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।