1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीम खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले।

गुरुवार की दोपहर हिदायत नगर निवासी अनीश का 25 वर्षीय पुत्र राजा किसी काम से वनवारीपुर अपनी अल्टो कार से जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने बनवारीपुर चौराहे पर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि बाइक सवार हमलावरों ने सबसे पहले कार को ओवरटेक कर रोक लिया और बिना कुछ कहे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...