1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

लखनऊ पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया में बढ़ेंगे वेंटिलेटर

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया समेत लेवल एल-3  कोविड अस्पतालों में क्रिटिकल केयर बेड की क्षमता बढ़ेगी। इसमें एचएफएनसी व वेन्टिलेटर बढ़ेंगे। यह घोषणा शनिवार को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम और डीएम अभिषेक प्रकाश की बैठक में हुई।

स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित बैठक में लेवल 3 अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती गम्भीर मरीजों के बेड की उपलब्धता पर अधिकारियों ने वार्ता की। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, विशेष सचिव आयुष राजकमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कोरोना के उपचार और रोकथाम व अन्य की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। अधिकारियों ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हए अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर सहमति जतायी और समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की।

सीएचसी स्तर पर डॉक्टर स्क्रीनिंग कर रहे
अफसरों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिकित्सकों की टीम कोरोना मरीजों की घर-घर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। उन्हें जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती की सलाह देते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से सम्पर्क हेतु लोगों को जागरूक किया जाय।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...