1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

राम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर भूमि पूजन के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

कल अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियो को सतर्क कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है।

पुलिस सूत्रो ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या मे प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले से सटी नेपाल की 482 किलोमीटर की एसएसबी और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है। जंगल से सटे इलाको मे भी पेट्रोलिंग कर अवांछनीय गतिविधियो पर नजर रखी जा रही है।

उन्होने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ऐसे ग्यारह प्वाइंट चिन्हित किए गए है जो नेपाल बार्डर से मिलते है। इनमे कच्चे रास्ते और पगडंडिया शामिल है। पुलिस और शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम इन मार्गो से आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग कर रही है। उन्होने कहा कि नेपाल सीमा से लगे थानो की पुलिस द्वारा भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे इलाको मे स्थित चौराहो पर भी पुलिस नजरे गडाए हुए है।

अयोध्या में SPG ने संभाला मोर्चा
अयोध्या में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है और शहर की सारी सीमाएं सील कर दी गई है। अयोध्या में 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। वहीं, स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...