1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर खिंचवाई फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीनों गिरफ्तार

पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर खिंचवाई फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीनों गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर खिंचवाई फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीनों गिरफ्तार

पुलिस की पीआरवी गाड़ी के बोनट पर बैठकर फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन युवकों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोटो वायरल होने पर पुलिस की फजीहत हुई तो तीनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।

शनिवार को डायल 112 की पीआरवी 2203 एक महिला की सूचना पर इवेंट में मदीना चौक पर पहुंची थी। जहां महिला के साथ उसके जेठ व अन्य ने मारपीट कर दी थी। पीआरवी 2203 पर तैनात ड्राइवर व सिपाही सूचना पर मकान के अंदर चले गये। इसी बीच वहीं पास के तीन युवकों सरफराज, मुस्तकीम व  मुशेद  ने पुलिस की सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठ कर फोटो खींच लिए और उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रविवार को सरकारी गाड़ी पर बैठकर ईद का जश्न मनाते फोटो वायरल होने पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेते हुए शांति भंग में चालान किया। विश्व संबंध में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है की पुलिस की तैयारी के जवान अपनी गाड़ी खड़ी करके गली में गए थे उसी दौरान इन युवकों ने बोनट पर बैठ कर फोटो खींच लिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक से भी रिपोर्ट मांगी गई है। यदि पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कोई लापरवाही सामने आई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...