1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ विश्वविद्यालय : 7 से वार्षिक परीक्षाएं, सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश

लखनऊ विश्वविद्यालय : 7 से वार्षिक परीक्षाएं, सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ विश्वविद्यालय : 7 से वार्षिक परीक्षाएं, सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी सात सितम्बर से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र देखकर सुबह आठ बजे द्वार संख्या 01, 02, 04 एवं 05 से अन्दर आने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि परिसर में प्रवेश करने समय परीक्षार्थी मास्क लगाकर आएंगे।  सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखेंगे।

साफ किया गया है कि परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा से सम्बन्धित कोई पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन या बैग आदि नहीं लाएंगे। निरीक्षण के समय ऐसी सामग्री पाये जाने पर उसे मुख्य द्वार से बाहर रखवा दिया जायेगा, जिसके सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। यदि यह सामग्री परीक्षा-कक्ष में पाई जायेगी तो अनुचित साधन प्रयोग के अन्तर्गत उनकी परीक्षा निरस्त की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...