1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम के पास इलाज तक के पैसे नहीं, सीएम योगी 20 लाख रुपये देकर करेंगे मदद

फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम के पास इलाज तक के पैसे नहीं, सीएम योगी 20 लाख रुपये देकर करेंगे मदद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम के पास इलाज तक के पैसे नहीं, सीएम योगी 20 लाख रुपये देकर करेंगे मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार व फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय के ट्वीटर से यह जानकारी दी। ट्वीट के जरिए बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अनुपम श्याम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अनुपम श्याम फिल्म एवं टेलीविजन के लोकप्रिय कलाकार हैं। प्रतापगढ़ के निवासी श्याम किडनी की बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लाण्ट कराने की सलाह दी है।

फिल्म अभिनेता की मदद को आए कई एक्टर

किडनी की बीमारी से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार अनुपम श्याम इन दिनों तंग हाली से जूझ रहे हैं। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पास इलाज कराने तक को पैसे नहीं है। उनकी मदद के लिए कई अभिनेताओं ने हाथ बढ़ाए हैं। प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह से फेमस हुए अनुपम श्याम की मदद को मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी और सोनू सूद आगे आए हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...