1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- स्वाभिमान की बात आई तो खुद ठोक दूंगा

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- स्वाभिमान की बात आई तो खुद ठोक दूंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- स्वाभिमान की बात आई तो खुद ठोक दूंगा

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को कहा कि स्वाभिमान की बात आई तो मैं हत्या करने के लिए अपराधियों की तलाश नहीं करूंगा बल्कि स्वयं ही ठोक दूंगा। सांसद भदोही जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

रविवार को किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त भदोही शहर के इंदिरा मिल स्थित स्वदेशी आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बारे में भी चर्चा चली। तभी बलिया सांसद ने कहा, ‘स्वाभिमान पर ठेस पहुंची तो हत्या कराने के लिए किसी बदमाश की तलाश नहीं करूंगा बल्कि मैं खुद ठोक दूंगा।’ साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद किसी की बपौती नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...