1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा तोड़कर तीन तहसीलों पर किया धरना-प्रदर्शन

भदोही: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा तोड़कर तीन तहसीलों पर किया धरना-प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा तोड़कर तीन तहसीलों पर किया धरना-प्रदर्शन

भदोही:  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निषेधाज्ञा तोड़कर तीनों तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञानपुर सहित भदोही व औराई तहसील पर पहुंचे कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र संबंधित उपजिलाधिकारियों को सौंपा गया।

ज्ञानपुर तहसील में जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार रोकथाम में असफल हुई है। पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

अस्पतालों में कोरोना से मौत थम नहीं रही है। अब भाजपा सपा सरकार में शुरू 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन जैसी सुविधा भी खत्म करने जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन में विभिन्न प्रांतों से काम-काज छोड़कर लौटे प्रवासी आर्थिक तंगी से आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिद, कुंवर प्रमोदचंद्र मौर्य, उमेश बिद, दीनानाथ यादव, रमेश ददा, धर्मेंद्र मिश्र, विनोद यादव, जमील अंसारी आदि थे।

पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में भदोही तहसील में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार केवल बेराजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, मो. आरिफ सिद्दीकी सहित विजय सोनकर, संतोष यादव, हसनैन अंसारी आदि थे।

औराई तहसील में पूर्व विधायक मधुबाला पासी व जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्रक सौंपा गया। कल्लू सिंह, अजीत सिंह क्षत्रिय, महेंद्र पासी, विजय सिंह डबलू, सीताराम यादव, बैजनाथ यादव, इजहार अली व अन्य थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...