1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वच्छता में बरेली के पिछड़ने पर प्रभारी मंत्री नाराज, पूछा-सरकार सहयोग कर रही फिर भी रैंकिंग में क्यों पिछड़ा बरेली

स्वच्छता में बरेली के पिछड़ने पर प्रभारी मंत्री नाराज, पूछा-सरकार सहयोग कर रही फिर भी रैंकिंग में क्यों पिछड़ा बरेली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वच्छता में बरेली के पिछड़ने पर प्रभारी मंत्री नाराज, पूछा-सरकार सहयोग कर रही फिर भी रैंकिंग में क्यों पिछड़ा बरेली

स्वच्छता रैंगिंग में पिछड़ने की टीस प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के चेहरे पर साफ दिखाई दी। जिला योजना की वर्चुअल मीटिंग में श्रीकांत शर्मा ने नगरायुक्त से स्वच्छता रैंकिंग बिगड़ने पर सवाल-जवाब कर डाले। कहा, सरकार हर संभव सहयोग कर रही है, इसके बाद भी रैंक सुधारने की बजाय और बिगड़ गई। इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मंत्री ने स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने की कारणों की जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही वार्डवार लक्ष्य तय करके टास्क फोर्स बनाने को कहा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है। शहर से लेकर गांव तक स्वच्छता मुहिम चलाई जा रही है। सरकार सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रहा है। इसके बाद भी बरेली की रैंक 149 पर पहुंच गई। जबकि पिछली बार 117 थी। यह बहुत गलत है। मानक के मुताबिक वार्ड वार टारगेट तय करके अभियान चलाने को कहा। टास्क फोर्स के जरिए टारगेट हासिल करने को कहा। नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना पेश की। प्रभारी मंत्री ने नियमित समीक्षा करने को कहा। जिससे अगले सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम आ सके।

सीएचसी-पीएचसी पर 24 घंटे डाक्टर रहते हैं क्या 

बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टरों के 24 घंटे रहने के बारे में सीएमओ से पूछताछ की। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को सीएचसी-पीएचसी की निरीक्षण करने को कहा। ताकि डाक्टर और स्टाफ की तैनाती की हकीकत का पत चले। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को सीएचसी और पीएचसी पर तैनात डाक्टरों के फोन नंबर जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराने को कहा। ताकि जनप्रतिनिधि डाक्टरों की मौजूदगी के बारे में जानकारी कर सकें।

ओवरटेड टैंक बने खड़े हैं, बिजली ले रही झटके 

जिला योजना की मीटिंग में शहर विधायक अरुण कुमार ने नए ओवरहेड टैंक से सप्लाई शुरू न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही बिजली की आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक न होने की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिजली की कटौती ऊपर से नहीं है। अगर कहीं आपूर्ति बाधित है तो उसको तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। बिजली अफसरों को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए।

यूरिया की कालाबाजारी पर भड़के मंत्री 

जिला पंचायत सदस्य ने बरेली में यूरिया की कालाबाजारी का मामला उठाया। प्रभारी मंत्री ने यूरिया के स्टॉक के बारे में जानकारी की। डीएम ने बताया कि इफको समेत कई कंपनियों से यूरिया की आपूर्ति हो रही है। किसानों को जरूरत के मुताबिक यूरिया मिल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...