1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक सरकारी स्कूल ने ऑनलाइन स्टडी में आ रही दिक्कत को दूर करने का नया फार्मूला निकाला

एक सरकारी स्कूल ने ऑनलाइन स्टडी में आ रही दिक्कत को दूर करने का नया फार्मूला निकाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक सरकारी स्कूल ने ऑनलाइन स्टडी में आ रही दिक्कत को दूर करने का नया फार्मूला निकाला

गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल ने ऑनलाइन स्टडी में आ रही दिक्कत को दूर करने का नया फार्मूला निकाला है। ये फार्मूला बच्चों के लिए काफी मददगार भी साबित हो रहा है। दरअसल ऑनलाइन स्टडी के दौरान कुछ बच्चे तकनीकी कारणों से अपने असाइनमेंट को सबमिट नहीं कर पाते हैं। उन बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था की गई है। बच्चे या उनके पेरेंट्स किसी भी वक्त स्कूल परिसर में आकर इस ड्रॉप बॉक्स में, होमवर्क या असाइनमेंट सबमिट कर देते हैं। अगले दिन टीचर्स, इसी ड्रॉप बॉक्स में बच्चों द्वारा ड्राप किया गया होमवर्क या असाइनमेंट कलेक्ट करते हैं। जिसे वे आसानी से चेक कर पाते हैं। ड्रॉपबॉक्स खोलने से पहले उसे पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया जाता है। ऑनलाइन स्टडी से ज्यादा बच्चे इस फार्मूले को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...