1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर:धारदार हथियार से हमले में युवक घायल

सीतापुर:धारदार हथियार से हमले में युवक घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर:धारदार हथियार से हमले में युवक घायल

घर से खेत जा रहे युवक पर जानलेवा हमला हुआ। धारदार हथिया के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है। मामला हरगांव थानाक्षेत्र के भेड़ौहा का है।

भेड़ौहा निवासी दीपक कुमार शनिवार को घर से निकलकर खेत जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में विपक्षी मिल गए। इन लोगों ने घेरकर गाली गलौज शुरू कर दी। दीपक ने विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए। मारपीट करते हुए हसिए से वार कर दिए, जिससे दीपक कुमार 25 पुत्र शिवपूजन घायल हो गया। हंगामें के बीच गांव के कुछ लोग दौड़ पड़े, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। देर रात पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, घायल को पुलिस ने स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाकर मेडिकल उपचार और परीक्षण करवाया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षी इससे पहले भी दो बार हमला कर चुके हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...