1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश : लॉकडाउन के बाद से बंद स्‍कूलों को आज से खोला जा रहा

उत्तर प्रदेश : लॉकडाउन के बाद से बंद स्‍कूलों को आज से खोला जा रहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश : लॉकडाउन के बाद से बंद स्‍कूलों को आज से खोला जा रहा

उत्‍तर प्रदेश में आज सोमवार, 19 अक्टूबर से 9वीं कक्षा से 12वीं तक के स्‍कूल खुल रहे हैं। इसके मद्देजनर अधिकारियों ने कई निर्देश जारी किए हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में स्‍कूल मार्च से ही बंद हैं, जिन्‍हें अब चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला लिया गया है।

स्‍कूल खोलने को लेकर सख्‍त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सभी से इसका पालन करने को कहा गया है।

यूपी में कक्षा दो श‍िफ्ट भी लगेंगी। पहली श‍िफ्ट में जहां कक्षा नौ और 10 के छात्रों को पढ़ाया जाएगा, वहीं दूसरी शिफ्ट में 11वीं व 12वीं के छात्रों की क्‍लास लगेगी।

पहली पाली में सुबह 8:50 से दोपहर 3:50 बजे तक कक्षा चलेगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12:20 से 3:20 बजे तक पढ़ाई होगी।

ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षा भी जारी रहेगी। किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

छात्रों के स्कूल पहुंचने के लिए उनके अभिभावकों की लिखित सहमति आवश्‍यक होगी। किसी भी कक्षा में 50 प्रतिशत छात्रों को एक दिन बुलाया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत छात्रों को अगले दिन क्‍लास के लिए बुलाया जाएगा। कोई भी बच्‍चा मास्‍क के बगैर स्‍कूल नहीं जाएगा।

बच्चों के लिए पूरी आस्तीन की शर्त या टी शर्ट, फुल पैंट और जूते मोजे पहनना आवश्‍यक है तो खांसी-जुकाम के लक्षण होने पर छात्र, शिक्षक या कर्मचारी भी सकूल नहीं जाएंगे। स्‍कूलों में क्‍लास के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...