उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बंपर वैकेंसी निकाली
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। जूनियर इंजीनियर के पद पर वैकेंसी निकली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बंपर वैकेंसी निकाली है, जहां ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के लिए 212 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है।
अगर आप भी इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको एप्लाई कर एक कंप्यूजर आधारित परीक्षा देनी पड़ेगी। आइए आपको इस वैकेंसी के बारे में बताते हैं।
पदों की संख्या: 212
पद का नाम: ट्रेनी जूनियर इंजीनियर
आवेदन की प्रक्रिया: आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की आखिरी डेट: आवेदन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है। एप्लिकेशन फीस भरने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिसमें उम्मीदवारों से 200 अंकों के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 30 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होंगे।
परीक्षा की तारीख: परीक्षा फरवरी 2021 में आयोजित की जाएगी।
आवेदकों की उम्र-सीमा: आवेदकों को कम से कम 18 साल होनी चाहिए,जबकि अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
योग्यता: आवेदकों के पास 3 साल का डिप्लोमा या उसके समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: आवेदकों को 1000 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं यूपी के रहने वाले एलसी/एसटी के उम्मीदवारों को 700 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं दिव्यांगों को 10 रुपए का शुल्क देना होगा।
सैलरी: आवेदकों को 7th Pay Commission के अनुसार सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम वेतन 44900 रुपए के साथ महंगाई भत्ता व अन्य भत्ते मिलेंगे।