1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कुन्दरकी के इरशाद ने कुसुम को रक्तदान कर पेश की मिसाल

कुन्दरकी के इरशाद ने कुसुम को रक्तदान कर पेश की मिसाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुन्दरकी के इरशाद ने कुसुम को रक्तदान कर पेश की मिसाल

रक्षाबंधन से एक दिन पहले एक मुस्लिम युवक ने मुरादाबाद के भर्ती गर्भवती हिन्दू महिला की खून देकर जान बचाई। युवक कुंदरकी की एक संस्था से जुड़ा हुआ जो जरूरतमंदों के लिए खून उपलब्ध कराता है। महिला के परिजन युवक को दुआएं दे रहे हैं। वहीं उनके प्रयास से हिन्दु-मुस्लिम एकता को संबल मिला है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कुसुम शनिवार को प्रसव के लिए कुंदरकी के निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में डॉक्टरों ने महिला में खून की कमी बताई। खून चढ़ाने के लिए परिवार के लोगों से खून देने के कहा गया तो किसी का ब्लड ग्रुप महिला से नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि काफी कोशिश के बाद भी ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजनों ने कुंदरकी के समाजसेवी हकीम बादशाह से संपर्क किया। वह एक ब्लड डोनेटिंग संस्था ‘ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी चलाते हैं। सूचना मिलते ही ग्रुप के कुंदरकी निवासी एक सदस्य इरशाद खान मदद को आगे आए। इरशाद खान खुद एक पैथ लैब टेक्नीशियन हैं। इरशाद तत्काल मुरादाबाद पहुंचे और महिला के लिए रक्तदान किया। इसके बाद महिला का प्रसव हो पाया। इरशाद का कहना है उनके रक्तदान से किसी की जान बच जाए यह सौभाग्य है। अगर रक्षाबंधन पर किसी बहन के लिए यह दान हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...