कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। रविवार को भी मेरठ में सीरो अभियान चलाया गया। 288 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक इस अभियान में 800 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। नोडल प्रभारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि सैंपल में किसी का नाम नहीं होगा। रिपोर्ट इलाका वार आएगी। जांच रिपोर्ट में जो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, वहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।