आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान के राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में गिलोय के पौधे वितरित किए।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद चौधरी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए संगठन ने भारतवर्ष में एक करोड़ से अधिक गिलोय के पौधे वितरित करने का निर्णय लिया। मेरठ में 500 गिलोय के पौधे सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में वितरित किए गए। इसका शुभारंभ पतंजलि आरोग्य केंद्र नई सड़क शास्त्रीनगर से किया। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद चौधरी, भारत स्वाभिमान के प्रभारी मुदित बंसल, पतंजलि योग समिति के प्रभारी राजेंद्र, संजीव शर्मा, महिला पतंजलि की प्रभारी हर्षिता, युवा भारत के जिला प्रभारी सचिन ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी रिनी रस्तोगी, भारत स्वाभिमान की महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रेनू बंसल, मेरठ में योग की संस्थापक सदस्य मूर्ति देवी मौजूद रहे।