1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हरिओम आनंद प्रकरण: दूसरे पक्ष ने भिजवाए एसआईटी को लिखित बयान

हरिओम आनंद प्रकरण: दूसरे पक्ष ने भिजवाए एसआईटी को लिखित बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरिओम आनंद प्रकरण: दूसरे पक्ष ने भिजवाए एसआईटी को लिखित बयान

हरिओम आनंद आत्महत्या प्रकरण में दूसरे पक्ष ने एसआईटी को अपने बयान की लिखित कॉपी भिजवाई है। यह वहीं बयान हैं जो एसपी सिटी के सामने जांच के दौरान दिए गए थे और इन्हें एसपी सिटी की जांच में शामिल किया गया था। हालांकि पुलिस मानसी के बयान के आधार पर आगे की छानबीन करेगी।

हरिओम आनंद सुसाइड प्रकरण में डॉ अतुल कृष्ण, मुक्ति भटनागर, ललित भारद्वाज, जीएस सेठी, राहुल दास, कामरान, समयसिंह सैनी, आकाश खन्ना और बाकी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे पहले जांच एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने की थी। इस मामले में अब एसआईटी की छानबीन शुरू होने के बाद शुक्रवार को प्रतिवादी पक्ष के लोगों ने एसपी सिटी को दिए बयान की कॉपी नौचंदी थाने भिजवाई। बताया गया कि जांच के दौरान यह बयान एसपी सिटी के सामने दर्ज कराए गए थे और यही बयान आगे भी रहेंगे। हालांकि इस मामले में एसआईटी के प्रभारी एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि मानसी के बयान हुए हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस मामले में जो भी तथ्य स्पष्ट नहीं हैं, उनके आधार पर बाकी लोगों के बयान लिए जाएंगे। प्रतिवादी पक्ष के बयान रक्षाबंधन के बाद होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...