भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता दिवाकर राय एवं सचिव कैलाश चौहान एवं किसान नेता जयराम राय के नेतृत्व में मजदूरों एवं किसानों ने शिक्षक दिवस मनाते हुए चकऊथ चौक पर प्रर्दशन किया। दिवाकर राय ने मजदूरों एवं किसानों के हित में सरकार से छह माह तक 10 किलो राशन प्रति यूनिट देने की मांग की। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस माफ करने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में छह महीने तक 5000 रूपये प्रति माह देने की भी मांग उठाई। कैलाश चौहान ने भारत सरकार से श्रम कानून में बदलाव की मांग करते हुए मनरेगा के तहत मिलने वाले 100 दिनों के काम को बढ़ाकर 200 दिवस करने की मांग की। प्रमुख रूप से किसान नेता जयराम राय, सचिव कैलाश चौहान, शैलेश कुमार, बालकिशुन प्रजापति, सत्यम साहनी,राजेश यादव, सुनील चौहान,बीएल भारती, गुलाब राय, रामध्यान, रमेश चौहान, अनिल चौहान सहित अन्य कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे।