1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मच्छर जनित रोगों के प्रति न बरते लापरवाही

मच्छर जनित रोगों के प्रति न बरते लापरवाही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मच्छर जनित रोगों के प्रति न बरते लापरवाही

कोरोना काल में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते खतरे से साथ ही साथ मच्छरों से होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरियाम, मस्तिष्क ज्वर से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। गंभीर स्थिति होने पर जान तक जा सकती है। वरिष्ठ चिकित्सक डा.उमेश कुमार सरोज ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर और फाइलेरिया सभी मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां हैं। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और काटने के कुछ दिन बाद बुखार आता है। जोड़ों और आंखों के पीछे में दर्द रहता है। मुंह, नाक और मल के रास्ते खून जाने लगता है। इनमें से जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है और डेंगू से जान तक चली जाती है। वहीं, मस्तिष्क ज्वर से भी जान जाने का डर तो रहता ही है। कभी-कभी पीड़ित अपंग भी हो जाता है और बिना चेतना के उल्टा-सीधा बोलता है। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल अथवा कुशल चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराना चाहिए। मलेरिया और फाइलेरिया के मच्छर गंदे पानी में पैदा होते हैं जबकि डेंगू और मस्तिष्क ज्वर के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...