जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। जिले में 55 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के साथ सेनेटाइजेशन व कंटेनमेंट की कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले से भेजे गये सैम्पलों में से शनिवार को 55 लोग की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एंटीजन से 1205 आरटीपीसीआर 443 से व ट्रू नाट से तीन सेम्पल लिए गए। पॉजिटिव मिले लोगों में कोपागंज से एक, सुल्तानपुर से एक, सिकडीकोल से दो, रेकवारेडीह से एक, अहिरौली से एक, शकरपुर से एक, जिला चिकित्सालय से एक चिकित्सक व एक कर्मचारी, दुबारी से एक, दोहरीघाट से एक, ख़िरीकोठा से एक, भिखारीपुर भोपौरा से तीन, एक रेलवे कर्मचारी, अलीनगर मुहल्ला से एक, बहरीपुर से एक, भैंसा खड़ग से एक, रणवीरपुर से दो, रघौली से दो, बड़राव से एक, पंजाब नेशनल बैंक के आठ कर्मचारी, कुतुबपुर से एक, बेला गदानपट्टी से एक, देवखरी से दो, जिला कारागार से एक, रोपनपुर से एक, राजपूताना से एक, पीपरीडीह से एक, बसारथपुर से एक, ख़्वाजाजहाँपुर से एक, गोठा से चार, रेवरीडीह से तीन, रामपुर से दो, धवारियासाथ से एक व लखनऊ में दो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में एंटीजन से और आरटीपीसीआर से मिलाकर 61771 लोगों का सैम्पल जांच के लिये लिया गया। इनमें से 56285 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अबतक कुल 1688 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से 1180 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 492 है। संक्रमितों को आइसोलेट कर सेनेटाइजेशन और कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है। जबकि एक और संक्रमित की मौत हो गया। अब जिले में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।






