1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर

थाना क्षेत्र में शारदा डबल नहर पुल के पास बुधवार की सुबह गोंडा की ओर जा रही बाराबंकी डिपो की रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। दुर्घटना में पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पीआरवी ने एंबुलेंस से घायल को आनन-फानन सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी मनोज (28) अपने पिता सियाराम शर्मा (56) पुत्र सनेही के साथ बुधवार की सुबह बाइक से लखनऊ जाने के लिए निकला था। दोनों पिता-पुत्र लखनऊ में ही काम करते थे। 
शारदा नहर पुल के पास गोंडा की ओर जा रही बाराबंकी डिपो की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक में ठोकर मार दी। दुर्घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सियाराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल सियाराम को आनन फानन सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...