1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून: पुलिस ने रुकवाई अंतरधार्मिक शादी, पढ़िए

उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून: पुलिस ने रुकवाई अंतरधार्मिक शादी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून: पुलिस ने रुकवाई अंतरधार्मिक शादी, पढ़िए

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कानून बनने के बाद पुलिस पूरे एक्शन में नजर आ रही है। बरेली में पहला धर्मांतरण का केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने राजधानी लखनऊ में एक अंतरधार्मिक शादी रुकवा दी। बता दें कि बुधवार की शाम एक हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक की आपसी सहमती से शादी हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए शादी को रुकवा दिया। साथ ही पुलिस ने नए धर्मांतरण कानून का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अनुमति लेने की बात कही है।

मामला राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र का हैं। जहां नरपत खेड़ा डूडा कॉलोनी में बगैर धर्म परिवर्तन के एक हिंदू युवती मुस्लिम लड़के से शादी कर रही थी। शादी को लखनऊ पुलिस ने रुकवा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ हिंदू संगठनों ने, इस शादी की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। लड़के के परिजनों की मानें तो दोनों परिवार की आपसी सहमति से शादी हो रही थी।

हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। यूपी में विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कानून का हवाला देते हुए पुलिस ने डीएम से धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक थाना पारा के अंतर्गत डूडा कॉलोनी में बीती 2 दिसंबर की रात सूचना मिली थी कि एक समुदाय की लड़की दूसरे समुदाय के लड़के से शादी करना चाह रही है।

इसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया और थाने में दोनों पक्षों को नवीन उत्तर प्रदेश धर्म विरुद्ध धर्मांतरण अध्यादेश के बारे में बताया गया और उनको साथ में एक प्रति भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही साथ इस बात को मानते हुए दोनों पक्षों ने लिखित सहमति दी थी कि अब वह जिलाधिकारी से धर्म विरुद्ध अध्यादेश के नियम अनुसार सूचित करके और अनुमति लेकर ही आगे का कार्रवाई करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...