1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश: 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>उत्तर प्रदेश: 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश: 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के बाद इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने और घने कोहरे का अनुमान जताया है।

ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में रविवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा, 28 से 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाये रहने के आसार है।

दिल्ली के लिए आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शनिवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस था।

हालांकि, आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राहत थोड़े समय के लिए होगी। कश्मीर में रविवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा समूची घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद से कश्मीर में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है, जबकि रात का तापमान शून्य से नीचे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा। इस अवधि में ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी गिरा।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ तथा बरेली मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...