1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्धव ठाकरे को जवाब, पढ़े

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्धव ठाकरे को जवाब, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्धव ठाकरे को जवाब, पढ़े

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्धव ठाकरे को जवाब, पढ़े

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर सियासत तेज होती जा रही हैं। शिवसेना समेत कई दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए आज मुंबई के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की हैं।

इस मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने आज सुबह लखनऊ नगर निगम के बांड लॉन्च किए, यह उत्तर भारत का पहला नगर निगम है, जिसकी लिस्टिंग बीएसई में हई हैं। मैं उत्तर प्रदेश का पहला सीएम हूं, जिसे बेल बजाने की रस्म का सम्मान मिला हैं।

सीएम योगी ने कहा कि हमने आज कई हस्तियों से बात की हैं। हमें पिछले 3 सालों में 3 लाख करोड़ का निवेश मिला हैं। हमने यूपी में कानून व्यवस्था और पारदर्शिता लाने में सुधार किया हैं। पी में एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी बनाने की भी योजना है, हमने इसके लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की।

सीएम योगी ने आगे कहा कि हम प्रस्तावित प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए एनसीआर में करीब 1000 एकड़ भूमि में खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो जेवर एयरपोर्ट से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इस जगह पर भारत और विदेशों के शहरों से सबसे अच्छी कनेक्टिविटी होगी।

तो वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आरोपों पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि कोई कुछ छीन नहीं लेता। यह सिर्फ ओपन मार्केट कंपटीशन हैं। यह इस बारे में है कि कौन आपको बेहतर सुविधा देता है, जो कि अनुकूल माहौल प्रदान करता हैं। मुंबई फिल्म सिटी जैसा है, वैसा ही काम करेगा। यूपी का फिल्म सिटी अपना काम करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि हमारा काम सुविधाएं प्रदान करना हैं। हम इसे एक क्षेत्र के लिए प्रतिबंधित नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इसे विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। मैंने विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। हम किसी से कुछ नहीं छीन रहे हैं। मैं यहां छीनने के लिए नहीं आया हूं, हम कुछ नया देने के लिए आए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...