उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को ओढ़ाया संवेदना का कंबल
गोरखपुर : कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों में इंतजाम कैसा है और हालात कैसे हैं ये जानने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रात को भ्रमण पर निकले। उन्होंने इस दौरान वहां के रैन बसेरों को चेक किया और ठंड से राहत देने के लिये गरीबों को कंबल भी बांटे।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन तथा झूलेलाल मंदिर स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए #UPCM श्री @myogiadityanath जी… pic.twitter.com/DMZyYJdC0y
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात करीब नौ बजे गोरखनाथ मंदिर से निकलकर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित 10 बेड वाले रैन बसेरा पहुंचे। सभी बेड फुल थे। यहां पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थी अधिक थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी से बातकर सुविधाओं के बारे में पूछा।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद गोरखपुर में रैन बसेरों का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने शीतलहर को देखते हुए सभी रैन बसेरे निरन्तर संचालित रखने एवं गरीबों की सुविधा के लिए चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/IMqXaDb4Gc
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
करीब दस मिनट तक सीएम योगी ने लोगों से बात की। उसके बाद वो रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले गरीबों के पास पहुंचे और उन्हें कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।फिर सीएम ने झूलेलाल में स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण किया और वहां भी कंबल बांटे।
रेलवे स्टेशन पर जिन लोगों से सीएम योगी ने बात की वो लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। बागपत से आए समीर का कहना है कि वो पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए परीक्षा देने आये थे पर उनका सौभ्याग्य था आज सीएम योगी से भी उनकी मुलाकात हो गई। उन्होंने पूछा कि यहां पर किस लिए आये हो। कोई दिक्कत तो नहीं है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पहुंचकर अधिकारियों संग विकास कार्यों, गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिचड़ी मेला को पालीथिन मुक्त करने, गोरखपुर के बाहर जाकर नाम कमाने वाले लोगों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित करने के निर्देश दिए।