1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. UP: पोस्टर से मची खलबली, CAA-NRC के खिलाफ भारत बंद का ऐलान

UP: पोस्टर से मची खलबली, CAA-NRC के खिलाफ भारत बंद का ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP: पोस्टर से मची खलबली, CAA-NRC के खिलाफ भारत बंद का ऐलान

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है, उधर दिल्ली के शाहीन बाग विरोधियों का केंद्र बन गया है तो अब एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

सीएए के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। हलांकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यूपी के फिरोजाबद में भारत बंद के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन मे्ं खलबली मच गई है। आज सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें बंद रही। हालांकि पुलिस ने कई स्थानों से पोस्टर हटवा दिए हैं। वहीं, संवेदनशील जगहों पर पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है।

बहुजन क्रांति मोर्चा और दूसरे संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का झारखंड में मामूली असर देखने को मिल रहा है। चतरा में वामसेफ के सदस्यों ने बंद के समर्थन में स्थानीय केसरी चौक को जाम कर दिया है। बाद में सदर थाना पुलिस ने जाम समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन की वजह से आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यातायात पर भी इसका खासा असर पड़ा है।

गौरतलब हो कि, केंद्र सरकार बार बार लोगों से अपील कर रही है कि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानीस्तान में प्रताड़ित हुए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और बौध्य धर्म के लोगों को नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी की नागरिकता छिनने के लिए। उधर विपक्षी जमकर इसपर हो हल्ला कर रहे हैं, और इस कानून को वापस लेने कि मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि यह कानून किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...