कस्वा के मोहल्ला कंचन कुंआ निवासी वृद्ध को पिछले एक सप्ताह से बुखार ,खाँसी के साथ ही साँस लेने में तकलीफ हो रही थी।
कस्बा में इलाज कराने पर कोई फायदा न होने पर तीन दिन पूर्व उन्हें परिजनों ने भोजीपुरा के राममूर्ति मेडिकल कालेज में इलाज के भर्ती कराया। अस्पताल में वृध्द की कोरोना की जांच की गई। ट्रूनाट मशीन से आई जाच की रिपोर्ट में वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव निकली।