1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी-हाथरस में पशुओं के जारी किए जाएंगे आधार कार्ड,जानिए पूरी खबर

यूपी-हाथरस में पशुओं के जारी किए जाएंगे आधार कार्ड,जानिए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी-हाथरस में पशुओं के जारी किए जाएंगे आधार कार्ड,जानिए पूरी खबर

हाथरस. पशुओं को तमाम बीमारियों से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में जानवरों की टैगिंग व्यवस्था शुरू हो गई है. इसके तहत हाथरस  में अब पशुओं के भी आधार कार्ड  जारी किए जा रहे हैं. यहां पशुओं के आधार कार्ड बनाने का अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत सभी पशुओं को विशिष्ट पहचान संख्या के टैग डाले जाएंगे और यह संख्या पूरे देश में एक ही पशु को दी जाएगी. कोड नंबर के आधार पर पशु स्वामी का विवरण कंप्यूटर में संकलित किया जाएगा.

मुख्य उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत वर्ष राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम तैयार किया है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं के आधार कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें पशुओं को विशिष्ट पहचान संख्या के टैग डाले जाएंगे एवं रोगों से बचाव हेतु खुरपका, मुंह पका एवं ब्रूसेलोसिस से बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...