1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश- क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर समरजीत की सड़क हादसे में हुई मौत

उत्तर प्रदेश- क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर समरजीत की सड़क हादसे में हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश- क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर समरजीत की सड़क हादसे में हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसरों से लेकर कर्मचारियों में शोक छा गया। वह पिछले करीब सात माह से क्राइम ब्रांच की इनवेस्टिंग यूनिट में सेवारत थे। वे विभाग से छुट्टी लेकर गए थे।

क्राइम ब्रांच प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि समरजीत सिंह जिंदादिल इंसान थे। मूल रूप से वह गोरखपुर के रहने वाले थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक वह गाजियाबाद से वाराणसी जा रहे थे।

इसी दौरान सैफई के पास सड़क हादसे में उनकी और उनके ससुर की मौत हो गई। पता चला है कि उनकी ब्रेजा कार को बेटा चला रहा था। अचानक कार का पहिया जाम होने और एकाएक हैंड ब्रेक लगा देने से कार पलट गई। कार में इन दोनों के अलावा उनकी पत्नी सहित पांच लोग सवार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...