कासगंज जनपद के अमांपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर में मां और उसका सात वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दोनों ही लोग तीन मई को परिवार से सहित दिल्ली से लौट कर आए थे।
अमांपुर थाना गांव महेशपुर का एक परिवार नौ सदस्य तीन जून को दिल्ली से लौटकर आए थे। सभी लोग सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और कोरोना की जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भेजकर सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया। सोमवार को आई रिपोर्ट में मां और उसका सात वर्षीय बेटा संक्रमित मिले है। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है।
इस परिवार के सभी नौ सदस्यों ने खुद ही जांच करवाई थी। यह सभी वीके जैन इंस्टीट्यूटी के क्वारंटीन सेंटर में हैं। पॉजिटिव पाए गए मां बेटे को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है।