1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिकी सीनेटर : भारत ने दिखा दिया की वो चीन से डरने वाला नहीं है

अमेरिकी सीनेटर : भारत ने दिखा दिया की वो चीन से डरने वाला नहीं है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिकी सीनेटर : भारत ने दिखा दिया की वो चीन से डरने वाला नहीं है

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन ने धोखे से हमारे ऊपर हमला किया। उसके बाद भी जिस शौर्य से हमारे सैनिकों ने उनका सामना किया और उनको मारा उसकी तारीफ़ दुनिया में हो रही है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमारे सैनिकों के मुक्कों से कई चीनी सैनिकों की गर्दन तक टूट गयी। वही इस घटना के बाद जिस तरह की राजनीतिक इच्छा शक्ति पीएम मोदी ने दिखाई है उसकी उम्मीद तो चीन ने सपने में नहीं की थी।

अब अमेरिकी सांसद ने भी इस बात को दोहराते हुए ट्वीट किया है कि ये ऐसा भारत है जो चीन से डरने वाला नहीं है। अमेरिकी सीनेटर और रिपब्लिकन नेता मार्को रुबियो ने  अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से बात की है।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, की भारत ने साफ़ दिखा दिया है कि वो बीजिंग से नहीं डरने वाला है। आपको बता दे इससे पहले अमेरिकी विदेशी मंत्री खुलकर चीन को धूर्त कह चुके है। दक्षिणी चीन सागर में भी अमेरिकी युद्धपोत तैनात कर दिए गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...