पूर्वी लद्दाख की गालवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए है। पुरे देश से ही नहीं बल्कि दुनिया से रिएक्शन आ रहे है।
इंग्लैंड के एक अखबार ने इसे 3rd वर्ल्ड वॉर करार दे दिया वही अमेरिकी अखबार में ही बड़ी बारीकी से इसका विश्लेषण किया गया है।
अखबार वाशिंगटन एग्जामिनर ने लिखा है कि पीएम मोदी की ताकत उनकी देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम की नीति है। चीन ने धोखा देकर जो हमला किया है उसकी कीमत वो चुकाने को तैयार रहे।
उनकी पार्टी भाजपा की छवि भी ऐसी है और उसका उदाहरण सबसे देखा जब कैसे फरवरी 2019 में उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे थे।
उन्होंने यह भी लिखा है कि चीन के साथ सीमा विवाद में अमेरिका को भारत का साथ देना चाहिए।