1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताई यह खास बात

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताई यह खास बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताई यह खास बात

वैलेंटाइन डे वीक के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इसी वायरल वीडियो में अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का भी वीडियो सामने आया हैं उस वायरल वीडियो में उर्वशी रौतेल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा हैं। उर्वशी ने यह वीडियो वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था, जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।

https://www.instagram.com/p/B7sjFNVBkrE/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला ये बताती नजर आ रही हैं कि दिल्ली की लड़कियां वैलेंटाइन वीक में कैसे रिएक्ट करती हैं वीडियो में उर्वशी किसी लवर गर्ल की तरह एक्ट कर रही हैं ये वीडियो काफी फनी है और इसके कैप्शन में उर्वशी ने लिखा- इस वैलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसे एक्ट करेंगी आप बोलो आई लव यू बस एक बार बोल दो।

https://www.instagram.com/p/B8gOZn2hbm4/?utm_source=ig_web_copy_link

उर्वशी रौतेला का यह वीडियो 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं इस फनी वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और कमेंट बॉक्स में फैन्स काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं एक यूजर ने उर्वशी पर नशे में ये वीडियो बनाने का इशारा करते हुए लिखा- कौन सा ब्रांड था? एक अन्य यूजर ने लिखा- आज तो फुल चढ़ा रखी है दूसरे ने लिखा- इस वैलेंटाइन डे भी सिंगल रह गईं।

https://www.instagram.com/p/B8LNfL2hf1D/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में उर्वशी जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप आई लव यू बोलो इससे पहले उर्वशी रौतेला का यह अंदाज फैन्स ने नहीं देखा इसके बाद ढेरों लोगों ने कहा है कि उर्वशी रौतेला ने नशे में ये वीडियो रिकॉर्ड किया है उनकी आंखें हल्की लाल और चढ़ी हुई लग भी रही हैं अब क्या ये वीडियो उन्होंने वाकई नशे में रिकॉर्ड किया है या फिर होश में ये तो कहना मुश्किल है लेकिन हां एक बात साफ तौर पर कही जा सकती है और वो ये कि वीडियो मजेदार है और इसे फैन्स खूब मजे लेकर देख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B5K07kWATqs/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों बड़े पर्दे पर कम ही नजर आ रही हैं 2019 में उर्वशी फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाई नहीं कर पाई इससे पहले 2018 में उर्वशी फिल्म हेट स्टोरी 4 के चलते चर्चा में बनी रही थीं 2020 के लिए अभी उर्वशी ने किसी नई मूवी का अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...