यूपी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनीं मुनव्वर राना की बेटी उरुशा राना
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। उरूशा 2010 से ही कांग्रेस की सदस्य हैं और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर पार्टी का पक्ष रखती आई हैं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राणा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने उरुशा राना को पत्र लिखकर मनोनयन की जानकारी दी है। उरुशा राना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है।
कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और उसके मुकाबले दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि लाकडाउन में उरुशा राना की कार्यशैली अच्छी रही है।
इन्होंने श्रमिकों और खासतौर पर महिलाओं के लिए अलग हट कर काम किए हैं। इसे देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।