1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. … वो निर्देशक जिसके चलते उर्मिला मातोंडकर का करियर हुआ बर्बाद

… वो निर्देशक जिसके चलते उर्मिला मातोंडकर का करियर हुआ बर्बाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
… वो निर्देशक जिसके चलते उर्मिला मातोंडकर का करियर हुआ बर्बाद

रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : अभिनय से राजनीति में कदम रख चुकी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं । उर्मिला का जन्म 4 फरवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था । उन्होंने साल 1977 में फिल्म ‘कर्म’ से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरूआत की । जिसके बाद उन्होंने फिल्म मासूम में काम किया । जहां उन पर लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा गीत फिल्माया गया । हालांकि, उर्मिला राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला के मिली जोशी के किरदार से बॉलीवुड में छा गई ।

उर्मिला जितना अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए मशहूर थीं । उतना ही वो अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती थी । जी हां, दरअसल फिल्म रंगीला के दौरान निर्देशक राम गोपाल वर्मा उर्मिला के प्यार में पड़ गए थे । हालांकि, इस बात का पता उर्मिला को नहीं चला । हालांकि, राम गोपाल वर्मा उर्मिला को इस कदर चाहने लगे कि उन्होंने 90 के दशक की ज्यादातर फिल्में उर्मिला के साथ साइन की । उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा के साथ सत्या, भूत और कौन जैसी फिल्में की । यहां तक कि उर्मिला के लिए उन्होंने एक फिल्म में माधुरी दीक्षित तक को हटा दिया था । इसके अलावा उन्होंने अपने आफिस के एक कमरे तक का नाम उर्मिला मातोंडकर रख दिया था ।

उर्मिला ने राम गोपाल की हरकतों से तंग आकर उनके साथ काम करना बंद कर दिया । हालांकि, राम गोपाल के साथ काम करने का खामियाजा उनको भुगतना पड़ा । दरअसल, राम गोपाल वर्मा की कई निर्देशकों के साथ बनती नहीं थी। जिसके चलते उर्मिला को काम मिलना कम हो गया । जिसके बाद उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी मॉडल और बिजनेसमैन मोहसीन अख्तर मीर से शादी कर ली । मोहसीन उर्मिला से उम्र में 9 साल छोटे हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...