कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए जिला कारागार उरई में कैदियों की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन ने कैदियों को मास्क और सेनेटाइजर दिया है और उनके बैरक,बाथरूम वगैरह की साफ सफाई रोज की जा रही है।
जिला कारागार में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने पत्रकारों को बताया की जेल के अन्दर बाहरी लोगो का आना बिल्कुल वर्जित किया है।
जेल के अन्दर जो नये बंदी आते है उनको सर्व प्रथम स्केनिंग ,सेनेटाइज करके नहलाकर ,नये कपडे पहनाकर उनको अलग बैरक मे रखा जाता है।
शासन ने जो काढ़ा मुहैया कराया है, वो कैदियों को सुबह-शाम प्रतिदिन दिया जा रहा है और जेल के अन्दर बंदी प्रतिदिन योगा कर रहे है।
कैदियों को सोशल डिस्टेंस का पालन सिखाया जा रहा है वही मास्क का प्रयोग जेल के अन्दर किया जा रहा है।
जो लोग कैदियों से मिलाई करने आते है उसकी वजह से टास्क फोर्स द्वारा प्रत्येक शनिवार को बंदियो की जांच की जाती है जिससे कैदियों को सुरक्षित व स्वास्थ्य रखा जा सके।