पंचायत चुनाव के निर्धारण के बाद अब गावों में बड़े नेताओं की सरगर्मी बढ़ गई है। एक ओर बड़े नेताओं की गाड़ियों के रुख गावों की तरफ घूम गए है।
बड़ी पार्टियां भी गांवों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपने सिम्बल के साथ छेत्रीय नेताओ को भ्रमण कराने लगी है।
उन्नाव में कल से पंचायत चुनाव की सरगर्मी साफ दिखाई देने लगी। जब नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने 5 सीसी रोड़ का उद्घाटन कर फिट काटा। साथ ही गावो में खराब पड़े 90 शौचालयों का भी दुरस्ती कारण करवाया।
बताते चले कि हाल ही में अरुण सिंह बंगमऊ विधानसभा चुनाव के भाजपा से टिकट के दावेदार थे और ब्लॉक प्रमुख होने के नाते जिले के कद्दावर नेताओ में सुमार रखते है। गावो में शुरू हुई इन सरगर्मी को सीधे पंचायत चुनाव से देखा जा रहा है।