रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी के 30 PCS अधिकारी जल्द ही IAS बनकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। संघ लोक सेवा आयोग में 16 सितंबर को DPC होनी है। डीपीसी में साल 1998 बैच, 1999 व 2000 बैच के PCS अफसरों को पदोन्नति देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही उन अफसरों की पदोन्नति पर संकट होगा, जिनकी जांच या फिर विभागीय कार्रवाई चल रही है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में चयन वर्ष 2018-2019 तक 25 खाली पदों पर 23 PCS अफसरों को IAS अफसर के पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। चयन वर्ष 2020 की रिक्तियां अधिसूचित करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया था। रिक्तियां अधिसूचित होने के साथ ही डीपीसी के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने डीपीसी के लिए समय दे दिया है।
आपको बता दें कि जिन PCS अधिकारियों को मिल सकती है IAS की नई जिम्मेदारी इनमें वर्ष 1998 बैच के अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद, गौरव वर्मा, रजनीश चंद्रा, वर्ष 1999 बैच के संजय चौहान, उदय सिंह, अरुण कुमार द्वितीय, संतोष कुमार शर्मा, हरिकेश चौरसिया, सुनील कुमार चौधरी का नाम शामिल है।
वहीं इस लिस्ट में वींद्र पाल सिंह, प्रथुनाथ, श्रीप्रकाश गुप्ता, पवन कुमार गंगवार, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार राय, निधि श्रीवास्तव वर्ष 2000 बैच के कुमार विनीत, कामता प्रसाद सिंह, धनंजय शुक्ला, रमेश चंद्र, वंदना त्रिपाठी, राजेश कुमार प्रजापति, मंजू लता, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, कपिल सिंह हैं।