1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : कौशांबी में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा बालू भरा ट्रक

यूपी : कौशांबी में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा बालू भरा ट्रक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : कौशांबी में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा बालू भरा ट्रक

कौशांबी में बालू रेत से लदा ट्रक 10 लोगो से भरी कार के ऊपर पलट गया। जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कौशांबी के कड़ाधाम कोतवाली के अंतर्गत आने वाले देवीगंज चौराहे पर बुधवार स्कार्पियो कार सवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के समय कार एक जगह पर खड़ी थी। उसी वक्त एक बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी कार पर पलट गया।

ट्रैक के पलटने पर कार सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। तब तक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। तथा दो घायल हो गए जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...