1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : गाड़ी ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

यूपी : गाड़ी ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : गाड़ी ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

महाराजगंज जनपद में सोमवार का दिन दुर्घटनाओं भरा रहा। पहली घटना फरेंदा थाना क्षेत्र की है। जहां पर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के एनएच 24 पर पिपरा मौनी गांव के समीप एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। इसके अलावा घुघली थाना क्षेत्र के गोरखपुर महाराजगंज मार्ग पर अगया गांव के समीप एक और सड़क दुर्घटना हो गई।

जिसमें पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत के बाद पिकअप पलट गई और पिकअप पर सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

 

 

इसके अलावा एक अनियंत्रित कार घुघली थाना क्षेत्र में दीवार तोड़ती हुई खेत में जा गिरी। इस कार में सवार सभी छह बच्चे और ड्राइवर सुरक्षित रहे। फरेंदा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवक की मौत मामले मे एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...