मामला जनपद शामली के थानाभवन के चरथावल बस स्टैंड का है जहां शादी समारोह से लौट बस का इंतजार कर रहे यात्रियों पर अनियंत्रित रोडवेज बस जा चढ़ी।
हादसे में मौके पर ही तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाओं सहित एक मासूम बच्ची घायल हो गई।
सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक बच्चों के नाम मयंक पुत्र मोहित निवासी निरपडा, रोहित पुत्र देव चंद निवासी छोटी लुहारी इसिका पुत्री जॉनी निवासी सलेमपुर है।
हादसे का शिकार हुए लोग अलग- अलग परिवार से थे जो शादी समारोह से लौटकर थानाभवन चरथावल बस स्टैंड पर गाड़ी के इंतजार मे खड़े थे। इसी दौरान जलालाबाद डिपो की बस अनियंत्रित होकर आई और खड़ी सांवरियों को कुचल दिया।
अचानक बड़ा हादसा देखकर लोगों की रूह कांप गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बस के नीचे से निकाला लेकिन तब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। बच्चों के शवों को देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।