1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : पुलिस कर्मियों जवान अब साथ परिवार रख सकें

यूपी : पुलिस कर्मियों जवान अब साथ परिवार रख सकें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : पुलिस कर्मियों जवान अब साथ परिवार रख सकें

यूपी : पुलिस कर्मियों जवान अब साथ परिवार रख सकें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कई जिलों में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए नए आवास, बैरक और हॉस्टल बन रहे हैं। जिससे जवान अब साथ परिवार रख सकेंगे।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि बरेली, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, कन्नौज और अलीगढ़ जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मंजूर 346.69 करोड़ रुपये में से 228.49 करोड़ जारी भी किए जा चुके हैं।

उन्होने आगे बताया कि कई बार पुलिस कर्मी अपने परिवार से दूर रहकर काम करते हैं और तनाव की वजह से तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह समस्या मुख्यमंत्री योगी के सामने राखी गयी ।उन्होंने इस पर गंभीरता दिखाते हुए 6000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

पहले चरण में जारी 2114.44 करोड़ रुपये से 24 जिलों के 317 थानों पर महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, बैरक, थानों और चौकियों पर आवास बनाए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...