1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP पुलिस ने की मुख्तार की बांदा यात्रा शुरु, काला पानी की सजा से कम नहीं यह बांदा जेल

UP पुलिस ने की मुख्तार की बांदा यात्रा शुरु, काला पानी की सजा से कम नहीं यह बांदा जेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP पुलिस ने की मुख्तार की बांदा यात्रा शुरु, काला पानी की सजा से कम नहीं यह बांदा जेल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस को मंगलवार को सौंप दिया है। यूपी पुलिस मुख्तार को लेकर बांदा के लिए रवाना हो चुकी है। खास बात यह हैं, निकले के अंतिम छड़ों में उसके निकलने का गेट बदला गया। मुख्तार को जेल की गेट नंबर 2 से यूपी पुलिस लेकर रवाना हुई है। पुलिस की मानें तो अंसारी को वाया बनूड यूपी लाया जायेगा।


यूपी पुलिस मुख्तार को लेकर बांदा जेल ले आयेगी। आईये जानते बांदा जेल की सुरक्षा व्यवस्था और उसके बारे में…

मुख्तार अंसारी को बांदा जेल की बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। यूपी की बांदा जेल किसी काला पानी की सजा से कम नहीं। यह वो जेल है जहां बड़े-बड़े माफिया डॉन चंबल के डकैत सजा काट चुके हैं और उनके गैंग के तमाम खतरनाक अपराधी अभी जेल में बंद हैं। बांदा जेल में डकैत ददुआ, 7 लाख के इनामी बलखड़िया, गौरी यादव, संग्राम सिंह जैसे डकैतों की गैंग के कई सदस्य बंद हैं। चंबल और पाठा के जंगलों के तानाशाह रहे इन लोगों पर सैकड़ों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बांदा यूपी के बुंदेलखंड का वह इलाका है, जहां आम लोगों के लिए भी सुविधाओं की मुश्किल है। बावजूद इसके  बांदा जेल में बंद जरूरत से दो गुना ज्यादा कैदीयों को रखा गया है। ऐसे में वहां का मंजर क्या होगा यह सोचने वाली बात है। अंसारी को बांदा जेल लाने से पहले आईजी, डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डॉ. एसएस मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

इस दौरान जेल के अंदर और बाहर कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जेल बाउंड्रीवॉल पर हर 10 से 15 फिट की दूरी पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। सूत्रों की मानें तो जब साल 2017 में मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाया गया था, तब भी उसे 15 नंबर बैरक में रखा गया था।

इस जेल में कुंडा के विधायक राजा भैया, इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद, शीलू हत्याकांड का आरोपी विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी, नोएडा का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना भी इसी जेल में रह चुका है। जेल की क्षमता 600 है, जबकि इस समय जेल में 1200 से ज़्यादा कैदी बंद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...