1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : उप चुनाव मे मुलायम सिंह और आजम खान करेंगे चुनाव प्रचार

यूपी : उप चुनाव मे मुलायम सिंह और आजम खान करेंगे चुनाव प्रचार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : उप चुनाव मे मुलायम सिंह और आजम खान करेंगे चुनाव प्रचार

यूपी : उप चुनाव मे मुलायम सिंह और आजम खान करेंगे चुनाव प्रचार

लखनऊ: राजनीति में काम ही नहीं नाम पर भी वोट मिलता है, बशर्ते आप वोट बैंक वाले वर्ग से मिलान करते हों। सच तो यह है कि क्षेत्रीय दलों का वजूद ही जातीय समीकरण पर निर्भर करता है।

यही कारण है कि क्षेत्रीय दलों को पार्टी के नेताओं की छवि नहीं जाति ज्यादा पसंद है। उत्तर प्रदेश में तीन नवंबर को सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए विपक्षी दल सपा पूरी तैयारी से मैदान में हैं।

सपा की तरफ से पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। मजे की बात यह है इस सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जेल में बंद आजम खान का भी नाम शामिल है।

बता दें के रामपुर से सांसद आजम खान पर जमीन हड़पने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। वह काफी दिनों से जेल में बंद हैं और अभी बाहर आने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में स्टार प्रचारकों की सूची में आजम खान का नाम शामिल करने के पीछे सपा की क्या मंशा है यह साफ झलक रही है।

प्रचार का जिम्मा :- युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, यूथ ब्रिगेड के अनीस राजा, लोहिया वाहिनी के डॉ. राम करन निर्मल को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

एक सीट रालोद को :- विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले चार और फिर दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। एक सीट राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ी है।

सीट और उम्मीदवार के नाम :-
देवरिया : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
बांगरमऊ : सुरेश कुमार पाल
घाटमपुर : इंद्रजीत कोरी
नौगावां सादात : सैय्यद जावेद अब्बास
टूंडला सीट : महाराज सिंह धनगर
मल्हनी सीट : लकी यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...