यूपी मिशन 2022- आज लखनऊ पहुंचेंगे दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव अभी डेढ़ साल बाद हैं, लेकिन राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में उतरेगी, जिसके आधिकारिक अभियान की शुरूआत मंगलवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया राजधानी लखनऊ में करेंगे।
इससे पहले 2014 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।
UP के लोग 70 साल से अच्छे स्कूल, अस्पताल, सस्ती बिजली,पानी का इंतज़ार कर रहे हैं।अगर आपकी पार्टी इतने बहुमत के बाद भी यह नहीं दे पाई तो इसमें UP के लोगों की क्या गलती है?UP के लोग भी चाहते हैं कि उन्हें दिल्ली की तरह अच्छी शिक्षा, अस्पताल, बिजली पानी, सड़कें मिलें@HardeepSPuri pic.twitter.com/I5XqX3SUp0
— Manish Sisodia (@msisodia) December 21, 2020
वहीं मनीष सिसोदिया के दौरे से पहले ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल के साथ सेल्फी कैंपेन शुरू किया है। जिसका मकसद यूपी के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को दिखाना है।
वहीं दूसरी ओर मनीष सिसोदिया लगातार दिल्ली के स्कूल मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को दिल्ली के स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती भी दे रहे हैं।
@myogiadityanath जी! आपके मंत्री जी ने केजरीवाल शिक्षा मॉडल Vs योगी शिक्षा मॉडल पर बहस की चुनौती दी थी. मै उसे स्वीकार करते हुए 22 दिसम्बर को लखनऊ आ रहा हूँ. उम्मीद है आपके मंत्री पीछे नहीं हटेंगे.
— Manish Sisodia (@msisodia) December 18, 2020
वहीं यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मनीष सिसोदिया को स्कूल मॉडल पर बहस की चुनौती दी थी। दिल्ली से निकलने से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में रहूंगा।
उम्मीद है कि यूपी सरकार के जिस मंत्री ने मुझे योगी जी के मॉडल vs केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल पर बहस की चुनौती दी थी, वो बात करने के लिए आएंगे। इसके अलावा वो पानी, बिजली और अन्य विकास के मुद्दों पर भी चर्चा के लिए तैयार हैं।