1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : कोर्ट में गैर समुदाय की युवती से शादी करने आये युवक को वकीलों ने जमकर पीटा

यूपी : कोर्ट में गैर समुदाय की युवती से शादी करने आये युवक को वकीलों ने जमकर पीटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : कोर्ट में गैर समुदाय की युवती से शादी करने आये युवक को वकीलों ने जमकर पीटा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर में गैर समुदाय की युवती से शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जब वकीलों को इस बाबत पता चला तो सैकड़ों की तादाद में वकीलों ने एकजुट होकर युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया हैं।

आपको बता दें कि सिविल लाइन क्षेत्र के दीवानी परिसर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिस वक्त कोर्ट में गैर समुदाय की युवती से शादी करने पहुंचे जीवनगढ़ निवासी सोनू मलिक को वकीलों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं आपको बता दें कि क्षेत्राधिकारी तृतीय अनिल समानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक गैर संप्रदाय की युवती से शादी करना चाहता था। उसी प्रकरण को लेकर आज कोर्ट पहुंचा और युवती से शादी करने के कागजात तैयार करवाने लगा।

वही वकीलों को शक हुआ की यह व्यक्ति संदिग्ध है और कहीं ना कहीं युवती को धर्म परिवर्तन कराकर लव जिहाद के मामले में धकेलना चाहता हैं। इसका वकीलों ने विरोध किया। जिसको लेकर वकीलों में और आरोपी युवक में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस कचहरी परिसर में पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। युवती के बयान होने के बाद आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...