1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यूपी में अब नहीं होगा सड़क हादसा! सरकार ने जारी किया ये निर्देश

यूपी में अब नहीं होगा सड़क हादसा! सरकार ने जारी किया ये निर्देश

By: Amit ranjan 
Updated:
यूपी में अब नहीं होगा सड़क हादसा! सरकार ने जारी किया ये निर्देश

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और इसमें हर महीने हजारों की संख्या में जान जाती रहती है, इसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को आम जनता को जागरूक करने के निर्देश जारी किए हैं। बाराबंकी में अधिकारी सडकों पर उतर कर लोगों को जागरूक कर भी रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बाराबंकी के सबसे व्यस्ततम चौराहे पटेल चौराहे पर यह जमावड़ा सड़क हादसों को रोकने के लिए अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे हैं बतादें की अधिकारी सड़क पर आते जाते आम नागरिकों को रोक कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहें हैं, और सड़क पर आये दिन होती दुर्घटनाओं को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है जिससे लगातार बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने की कवायद की जा रही है।

बाराबंकी के एआरटीओ पंकज सिंह का कहना है की 20 जनवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक सड़क परिवहन मंत्रालय की और से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इलके लिए अधिकारियों के साथ पुलिस, चिकित्सकों सहित एक टीम का गठन किया गया है जो सड़क पर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करने का काम हो रहा है, पूरे यातायात माह में जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं और कई जगहों पर आयोजन किये जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...